मध्य प्रदेश

इस बार मध्यप्रदेश से 6 हजार लोग जाएंगे हज: 4 हजार को अभी भी मिल सकता है मौका

सभी प्रदेशों को हज सीटें बांटने के साथ हजयात्रियों का चयन

भोपाल। मध्यप्रदेश से करीब 6 हजार खुशनसीब मुकद्दस हज पर जाएंगे। जो लोग जाएंगे, सेंट्रल हज कमेटी ने उनके नाम तय कर दिए हैं। प्रतीक्षा सूची के 4 हजार लोगों में से भी किसी की किस्मत खुल सकती है। सेंट्रल हज कमेटी से इस बार हज कोटा और कुर्रा एक साथ हुआ। सभी प्रदेशों को हज सीटें बांटने के साथ हजयात्रियों का चयन हो गया। हजयात्रियों को मैसेज भेज दिए गए हैं। इस बार बिना मेहरम हज पर जाने वाली 128 महिलाएं हैं, जो कि पहली बार हुआ है। दस सालों में यह सबसे ज्यादा संख्या है।

प्रदेश से कुल 10565 लोगों ने यात्रा के लिए आवेदन किया था, करीब चार हजार लोग प्रतीक्षा सूची में प्रदेश से हजयात्रा पर कुल 5892 लोग जाएंगे जबकि करीब चार हजार लोग प्रतीक्षा सूची में हैं। प्रदेश से कुल 10565 लोगों ने यात्रा के लिए आवेदन किया था। इस बार प्रक्रिया देर से शुरू की गई थी। कम्प्यूटराइज की गई कुर्रा की प्रक्रिया के दौरान सर्वर में भी रुकावट आई, जिससे लोग परेशान हुए।

बिना मेहरम हज पर जाने वाली 128 महिलाएं

प्रदेश हज कमेटी के सीईओ शाकिर अली जाफरी ने बताया पिछले साल 1700 सीटों का हज कोटा मिला था। अतिरिक्त कोटे को मिलाकर कुल संख्या करीब चार हजार हो गई। हजयात्रा पर जाने वालों में 128 महिलाएं तथा 70 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 604 है। इन्हें आरक्षण है। बिना मेहरम हज पर जाने वाली 128 महिलाएं हैं जोकि पहली बार हुआ है।

इनमें बंटा हज कोटा

  • 70 वर्ष से अधिक आयु वाले 604
  • बिना मेहरम 128
  • सामान्य श्रेणी 5160
  • कुल कोटा 5892
Back to top button