मध्य प्रदेश

यूपी एमपी सीमा पर लंबा जाम लगा, यात्री परेशान हो रहे कल रात से, कर्मचारी ने शुरू किया मरम्मत कार्य….

इंदौर। ये मामला उसैथ घाट क्षेत्र के चंबल नदी घाट का है। जहां कल रात पांटून पुल की भिच्ची और स्लीपर हटने से लंबा जाम लगा हुआ है। दोनों प्रदेशों की सीमा में वाहनों के लोग परेशान हो रहे है। वहीं यहां से रात में भारी वाहनों के गुजरने से स्थिति और खराब हो गई है।

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा को जोड़ने वाला पांटून पुल की भिच्ची हटने से लंबा जाम लगा हुआ हैं। जिसके कारण कल रात से लोग परेशान हो रहे है। वहीं भारी वाहनों के गुजरने से यहां की स्थिति और खराब हो रही है। मामले की सूचना लगते ही मौके पर कर्मचारी पहुंचे और काम में जुट गए।

वहीं मामले की सूचना लगते ही पुल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने मरम्मत कार्य शुरू किया। कर्मचारी ने बताया कि ठीक होने के बाद ही सही तरह से आवागमन शुरू हो सकेगा।

Back to top button