मध्य प्रदेश

सुकून की नींद में सोया था पूरा परिवार, घर में लगी आग तो हुई धुआं की चुभन, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ स्वाहा…

कटनी ढीमरखेड़ा। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम दशरमन में देर रात अचानक आग लगने से गृहस्थी का सामान एवं नगदी जलकर स्वाहा हो हो गया। जानकारी के अनुसार, देर रात लगभग 1 बजे के बाद शार्ट सर्किट से कच्चे मकान में आग लग गई।

चौकी प्रभारी सीताराम बागरी ने बताया कि, दसरमन निवासी जयकुमार पटेल के घर देर रात लगभग 1 बजे के बाद शार्ट सर्किट से कच्चे मकान में आग लग गई। उन्होंने ने बताया कि, रात में खाना खाने के बाद जब घर में सब सो रहे थे। तब अचानक रसोई से धुआं उठने लगा। जाकर देखा तो रसोई में आग लग चुकी थी।

वहीं रसोई में रखी खाद्य सामग्री के साथ कुछ नगद राशि भी जल कर स्वाहा हो गया। रसोई के नीचे कमरे में रखा भूसा भी स्वाहा हो गया। कड़ी मशक्कत में बाद पंप के सहारे आग पर काबू पाया गया। जबतक आग बुझी तब तक सब गृहस्थी का समान जल कर स्वाहा हो चुका था। पुलिस ने सुबह पीड़ित की शिकायत पर मामले में आगजनी का मुकदमा दर्ज किया। पंचनामा कार्रवाई की घटना की जानकारी मिलने पर पटवारी ने भी गांव पंहुचकर पंचनामा बनाया।

Back to top button