नई दिल्ली

पंजाब में मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में रस्साकशी जारी, रंधावा ने कहा- अगले 2-3 घंटे में होगा अगले सीएम का फैसला…

नई दिल्ली। अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब में अगले मुख्यमंत्री को लेकर रस्साकशी जारी है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी को अगला सीएम बनाना चाहती थी, लेकिन अंबिका ने इनकार कर दिया। वहीं विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि अगले 2 से 3 घंटे के अंदर पंजाब के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर फैसला हो जाएगा।

 

वहीं केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस के इस उठापटक पर निशाना साधते हुए कहा कि अमरिंदर सिंह की बढ़ती लोकप्रियता से डरकर कांग्रेस ने उन्हें सीएम पद से हटा दिया है। उन्होंने आगे कहा कि ‘कैप्टन अमरिंदर सिंह पॉप्युलर नेता हैं। उन्हें इसलिए हटाया गया क्योंकि पार्टी को लग रहा था कि अमरिंदर सिंह सोनिया और राहुल गांधी से ज्यादा पॉप्युलर होते जा रहे हैं। जो लोग खुद इतनी मुसीबत में फंसे हैं, वे हमपर सवाल कर रहे हैं। उन्हें जवाब देने का फायदा नहीं।’

 

कांग्रेस सांसद अंबिका सोनी ने पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के पार्टी आलाकमान के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। सोनी ने कथित तौर पर कहा कि वह इस समय मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहती हैं और केवल एक सिख को पंजाब में मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

Back to top button