
रायपुर। छत्तीसगढ़ के माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जिले में शिक्षा \”हमर लक्ष्य \” अभियान के तहत चयनित छात्रों ने बातचीत की। जिले के 75 बच्चों ने जेईई में क्वालीफाई किया है। इसमें से 3 बच्चों का चयन एनआईटी रायपुर एवं 1 बच्चे का चयन सेंट्रल यूनिवर्सिटी बिलासपुर में हो चुका है। इन चारों छात्रों को पढ़ाई हेतु सहयोग राशि प्रदान की गयी।
















