छत्तीसगढ़बिलासपुर

प्रदेश सरकार जनता की जेब से पैसे निकालकर बढ़ा रही है राजस्व : अमर अग्रवाल…

बिलासपुर। राज्य की भूपेश सरकार जनता की जेब से पैसे निकालकर राजस्व कमा रही है। उन्हें जनता की तकलीफ और परेशानियों से कोई मतलब नहीं । यह सरकार दोमुंही बातें कर रही है और अपनी नाकामयाबी का ठीकरा केन्द्र सरकार पर मढ़ रही है। उक्त बातें पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ चक्का जाम के दौरान कही। भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर वैट टैक्स कम करने स्थानीय नेहरू चौक में 2 घंटे चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि-जब राज्य में अजीत जोगी मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने जोगी टैक्स लगाकर जनता को लुटने का काम कर रही थी। उस समय भूपेश बघेल कांग्रेस में विधायक थे। वहीं काम आज भूपेश सरकार कर रही है। नरेन्द्र मोदी जनता को राहत पहुंचाने के लिए पेट्रोल में 5 और डीजल में 10 रूपए कम करने का फैसला लिया था। इसके बाद भी प्रदेश से भी अपेक्षा की थी वह वैट कम कर जनता को राहत देगी। लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस विषय पर केवल और केवल निम्नस्तरीय राजनीति कर रही है। पूर्व मंत्री ने राज्य सरकार आरोप लगाते हुए कहा कि सीमेंट के दाम इनके अवैध वसूली के कारण दुगने हो गए हैं। 5 रूपए ट्रांसपोर्ट का बहाना बनाकर कांग्रेस की मिलीभगत से 80 से 100 रूपए तक सीमेंट की कीमत बढ़ा दी गई है। ऐसे हर उत्पाद पर अन्य टैक्स के अलावा भूपेश टैक्स भी लग रहा है। सीमेंट का दाम 330 रूपए प्रति बोरी तक जा पहुंचा है। रेत माफियाओं से मिलीभगत कर 5000 की रेत 15000 में बिक रही है।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्वमंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरुण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button