मध्य प्रदेश

गायब हुए जुड़वां बच्चों को 5 दिन से ढूंढ रही थी पुलिस, उन्हें पहले ही मार चुकी मां बोली- एक बेटी पहले से है इन जुड़वा बच्चों को कैसे पालती …

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर किसी का दिल दहल गया। शहर की पुलिस बीते 5 दिनों से जिन नवजात जुड़वां बच्चों की तलाश में जुटी हुई थी, उनके शव हबीबगंज थाना इलाके में मिले हैं। हैरानी की बात तो ये है कि जिस मां ने बच्चों को जन्म दिया था, उसी ने अपने हाथों से निर्दयता के साथ दोनों मासूमों का गला घोंट दिया था।

बच्चों को मारने के बाद मां 5 दिनों से बच्चों को ढूंढने का नाटक कर रही थी। अब जब सच सामने आ चुका है तो कातिल मां का कहना है कि उसकी एक बेटी पहले से है, ऐसे में जुड़वां बच्चों को कैसे पालती इसलिए उन्हें मार डाला। आरोपी महिला ने 7 सितंबर को इन जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। 23 सितंबर को दोनों बच्चों के गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया था।

अपने 16 दिन के जुड़वा बच्चों के साथ सुबह करीब 4.30 बजे घर से निकली। करीब 10 मिनट बाद कोलार गेस्ट हाउस तिराहे पर पहुंची। जहां से वह मैनिट तिराहे की ओर चली गई। जहां से माता मंदिर चौराहे की ओर जाने लगी और रोशनपुरा चौराहे से होते हुए रंग महल टाकीज चौराहे पर पहुंची। सुबह 6.15 बजे से 6.45 बजे के बीच जब वह अपने बच्चों को फुटपाथ पर छोड़कर शौचालय चली गई, वापस आने पर बच्चे गायब हो गए। इसके बाद उसने अपने पति को फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दी।

महिला अपने जुड़वां बच्चों को लेकर करीब साढ़े चार बजे घर से निकली। करीब 10 मिनट बाद वह कोलार गेस्ट हाउस के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। वह दोनों बच्चों को एक हाथ और एक छतरी में पकड़े हुए थी। इसके बाद वह एकांत पार्क के पास से गुजरी और हबीबगंज थाने के पास बच्चों के साथ कैमरे में कैद हुई थी। उसे ओल्ड हबीबगंज पुलिस स्टेशन की इमारत के पास लगे एक कैमरे में कैद किया गया था, जहां से सुबह 6 बजे से पहले नवजात के कपड़े को फेंकते हुए देखा गया था।

सुबह करीब छह बजे उसे हबीबगंज इलाके में अरेरा पेट्रोल पंप के पास एक दुकान के पास बैठा देखा गया, लेकिन बच्चे गायब थे। एक महिला से बात करते हुए भी देखा गया। बाद में वह सुभाष स्कूल की ओर चल पड़ी और टीटी नगर के लिए एक लो-फ्लोर बस में सवार हो गई।

वह बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में बिना बच्चों के कैद हो गई। वह रंग महल चौक पर सुबह करीब साढ़े सात बजे बस से उतरी। फिर उसने अपने पति को फोन किया और सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसके साथ टीटी नगर पुलिस से संपर्क किया।

Back to top button