नई दिल्ली

घर के बाहर खेल रहे आठ साल के बच्चे का बदमाशों ने गुप्तांग काटा …

नई दिल्ली (पंकज यादव) । अपराधिक गतिविधियों के लिए कुख्यात उत्तर प्रदेश में हर रोज नए मामले सामने आते रहते हैं। इनमें से एक मामला यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में आया। यहां घर के बाहर खेल रहे 8 साल के बच्चे का बदमाशों ने गुप्तांग काट डाला। बाइक सवार बदमाश बाइक में आए थे। बच्चे की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इस खबर के बाद से प्रदेश भर में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

मामला जिले के मैलानी थाना क्षेत्र का है। यहां घर के बाहर एक आठ साल का मासूम खेल रहा था। इसी बीच बाइक सवार नकाबपोश आए और बच्चे पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद बच्चे का गुप्तांग काट डाला। घटना के बाद से बच्चा लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा। बच्चे के जमीन पर गिरते ही बदमाश मौके से भाग निकले।

बच्चे की हालत देखकर परिजन आनन-फानन उसे लेकर लेकर नजदीकी अस्पताल गए। यहां डॉक्टरों ने बच्चे को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी जब पुलिस को लगी तो विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

Back to top button