लखनऊ/उत्तरप्रदेश

काशी घूमने आई विदेशी लड़की को बियर में शराब पिलाकर होटल में गाइड ने की बदसलूकी, सुबह निर्वस्त्र थी किशोरी …

वाराणसी। काशी घूमने आई एक विदेशी लड़की को दो दिन घुमाने के बाद गाइड ने तीसरी रात होटल में उसके साथ बदसलूकी कर दी। पुलिस ने इस घटना में शक के आधार पर एक गाइड को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

आरोप है कि इस गाइड ने धोखे से लड़की को बियर में शराब पिलाई। इससे लड़की की तबीयत बिगड़ गई। लड़की सुबह जागी तो वह होटल के कमरे में थी और उसके कपड़े गायब थे। लड़की ने भेलूपुर थाने में अज्ञात गाइड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मेडिकल जांच बिना लड़की अपने देश वापस लौट गई है।

जाते-जाते लड़की ने पुलिस से कहा कि वह शिकायत इसलिए दर्ज करा रही है ताकि इस तरह की घटना किसी और के साथ न हो। शिकायत के मुताबिक लड़की काशी के केदार घाट स्थित एक गेस्ट हाउस में रुकी थी। उसे बाहर एक आदमी मिला, जो एक गाइड की तरह दिख रहा था। उसने दो दिन उसे शहर में घुमाया। लड़की तीसरी रात उस शख्‍स के साथ एक रेस्टोरेंट में खाने गई।

आरोप है कि वहां उस शख्‍स ने लड़की को बियर में शराब मिलाकर पिला दी थी। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। गेस्ट हाउस में उल्टी होने के साथ कमजोरी महसूस होने लगी और वह बेहोश हो गई। नींद खुली तो लड़की बिस्तर पर थी। और वह पूरी तरह निर्वस्त्र थी।

Back to top button