छत्तीसगढ़रायपुर

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व छेरछेरा की दी शुभकामनाएं …

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व छेर-छेरा की शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि छेर-छेरा पर्व  नई फसल के खलिहान से घर आने के बाद  मनाया जाता है।

छेर-छेरा के दिन द्वार-द्वार पर ’’छेरी के छेरा …, छेरछेरा, माई कोठी के धान ल हेरहेरा…’’ की गूंज सुनाई पड़ती है और प्रदेशवासी उल्लास के साथ इस त्यौहार को मनाते हैं।

यह छत्तीसगढ़ की महान ग्राम्य तथा कृषि संस्कृति-परपंरा को भी दर्शाता है। यह त्यौहार प्रदेश की दानशीलता की परम्परा को भी जीवंत करता है।

 राज्यपाल सुश्री उइके ने इस पावन दिवस पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के धन-धान्य से सदैव परिपूर्ण होने और नागरिकों की खुशहाली की कामना की।

Back to top button