मध्य प्रदेश

EVM में आई खराबी को सुधारा गया, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन बोले- देर रात तक चल सकती है मतगणना….

इंदौर। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। कई सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं। कई स्थानों पर ईवीएम की खराबी को लेकर शिकायतें भी आई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि अभी तक 15 प्रत्याशियोंब के नतीजे डिक्लेयर किए गए है।

इनमें 11 सीट पर बीजेपी, 3 पर कांग्रेस और 1 सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने बताया कि अभी तक 166 सीट पर बीजेपी, 63 सीट पर कांग्रेस और 1 सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

श्री राजन ने बताया कि अलीराजपुर की काउंटिंग स्टेशन 8 पर मशीन खराब हुई है। एक ईवीएम मशीन पर दतिया और सेवड़ा में आपत्ति आई थी जिसे अलग रखा गया था। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण मतगणना हो रही है और देर रात तक चल सकती है।

Back to top button