छत्तीसगढ़बिलासपुर

पीएम आवास में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी निगम के कर्मचारी नहीं…

बिलासपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के तहत मकान दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का मामला कुछ दिन पूर्व ही उजागर हुआ है। शिकायत के आधार पर पुलिस विभाग द्वारा जांच करने के उपरांत चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। फर्जीवाड़ा करते समय आरोपियों ने खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताकर लोगों को अपने ठगी का शिकार बनाया था। असल में इन चारों आरोपियों का नगर पालिक निगम बिलासपुर से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ थाना सिविल लाइन तथा थाना सरकंडा द्वारा विवेचना किया गया। जिसमें चार आरोपी सुबीर कुमार बसु, सूरज यादव, आशीष तिवारी और विजय साहू की संलिप्तता पाई गई।

आरोपियों के संदर्भ में भी कुछ एक मीडिया संस्थान द्वारा आरोपियों को निगम का कर्मचारी बताकर खबर प्रकाशित की गई है,जो सही नहीं है। इसलिए निगम प्रशासन यह स्पष्ट करता है की उक्त फर्जीवाड़ा में शामिल आरोपी निगम के कर्मचारी नहीं है।

Back to top button