मध्य प्रदेश

5 आईपीएस अधिकारियों को दिया वर्तमान पदस्थापना के साथ अस्थाई रूप से अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 5 अधिकारियों के वर्तमान पदस्थापना के साथ अस्थाई रूप से अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं। जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन को पुलिस महानिरीक्षक विसबल ग्वालियर रेंज, अभय सिंह पुलिस महानिरीक्षक भोपाल देहात जोन को पुलिस महानिरीक्षक विसबल भोपाल रेंज एवं पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार का अस्थाई अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं, श्रीमती कृष्णावेनी देसावतु उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज को उप पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज तथा ललित शाक्यवार उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज को उप पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज की भी अस्थाई अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह मुकेश कुमार श्रीवास्तव उप पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट रेंज को उप पुलिस महानिरीक्षक शहडोल रेंज का अस्थाई अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Back to top button