फिल्म जगत

फिल्म एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा का टीजर लांच

मुंबई
साल 2002 में गुजरात के गोधरा कांड ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया। इस घटना की पृष्ठभूमि पर अब तक चांद बुझ गया, परजानिया, फिराक जैसी फिल्में और डाक्यूमेंट्री फिल्में बन चुकी है। इस घटना के 22 साल के बाद अब फिल्म एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा का निर्माण हुआ है जिसका टीजर लांच हुआ है। आज भी दर्शकों को साल 2002 बहुत अच्छे से याद होगा। गुजरात के इस दुखद घटना के पीडि़तों की रियल कहानी बड़े पर्दे पर 1 मार्च 2024 को रिलीज होगी।

फिल्म में रणबीर शौरी, पंकज जोशी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार हैं। एक्सीडेंट ओर कॉन्सपिरेसी: गोधरा न्याय के लिए पीडि़तों की लड़ाई की जर्नी को दिखाती है। फिल्म में रणवीर शौरी ने एक वकील का किरदार निभाया है, जो गोधरा ट्रेन अग्निकांड के पीडि़तों की तरफ से पूरी शिद्दत से लड़ते हुए दिखाई देते हैं। फिल्म को एमके शिवाक्ष ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि फिल्म की कहानी साल 2002 की 27 फरवरी को गोधरा से अहमदाबाद जा रही साबरमति एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग में 59 लोगों की मौत हो गई थी।

इस दर्दनाक घटना को गुजरात दंगों के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि फिल्म का टीजर बहुत पहले ही आ गया था, लेकिन द केरल स्टोरी के शोर के बीच इसकी ज्यादा चर्चा नहीं हो पाई थी। सोशल मीडिया पर फैंस टीजर की खूब सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सच्ची घटनाओं पर फिल्म जरूर बननी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा, इन दंगों को घटना का नाम देने की कोशिश की गई है। तीसरे यूजर ने लिखा, खुशी है कि बॉलीवुड अब इन घटनाओं पर फिल्म बना रहा है। लोगों को सारी बातें पता होनी चाहिए।

 

मनोज बाजपेयी की जोरम ने अमेजन प्राइम वीडियो पर दी दस्तक

मुंबई
मनोज बाजपेयी को इन दिनों कोंकणा सेन शर्मा के साथ किलर सूप में देखा जा रहा है। यह फिल्म 11 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इससे पहले मनोज को फिल्म जोरम में देखा गया था, जो पिछले साल 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में आई थी। बेहतरीन कहानी और कलाकारों की उम्दा अदाकारी के बावजूद फिल्म को दर्शक नसीब नहीं हुए। सिनेमाघरों में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद अब जोरम ने अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे दी है।

जी स्टूडियो ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल जोरम का पोस्टर साझा करते हुए फिल्म की स्ट्रीमिंग की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, आपकी पसंदीदा सर्वाइवल थ्रिलर अब अमेजन प्राइम पर आ गई है। अब आप किस बात की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मनोज ने लिखा, जोरम आज अमेजन पर रिलीज हो गई। इस फिल्म को देखें और इसका प्रचार करें। जोरम ओटीटी पर रेंट पर उपलब्ध है। प्राइम वीडियो पर 199 रुपये में यह फिल्म आप रेंट पर ले सकते हैं। मनोज बाजपेयी की सर्वाइवल थ्रिलर, जोरम को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज लाइब्रेरी के नामी स्थायी कोर संग्रह में भी जोड़ा गया है।

पिछले साल अपने एक इंटरव्यु में, जोराम के शामिल होने पर रिएक्ट करते हुए, एक्टर ने कहा- यह एक बहुत अच्छी खबर है जो हमारे पास आई है और मुझे वास्तव में लगता है कि हम इसके साथ एक पूर्ण चक्र में आ गए हैं। मैं सत्यापन के लिए काम नहीं करता। मैं काम करता हूं क्योंकि यही वह है जो मैं करना चाहता था और इसी के प्रति मेरा जुनून है,जोरम एक अविश्वसनीय कहानी है जो एक पिता की यात्रा को उजागर करती है, जिसका किरदार मनोज ने निभाया है, जो एक बच्चे की देखभाल करते समय कई चुनौतियों का सामना करता है। देवाशीष मखीजा की डायरेक्टेड, यह फिल्म एक बाहरी व्यक्ति की अस्तित्व की लड़ाई की कहानी बताती है, जो दर्शकों के लिए एक रोमांचक अनुभव की गारंटी देती है।

 

रिंगमास्टर के तमिल रीमेक में कीर्ति सुरेश की भूमिका निभाएंगी मालवी मल्होत्रा

मुंबई
2014 की मलयालम फिल्म रिंग मास्टर के तमिल रीमेक में अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा नजर आएंगी। इसे निर्देशक आर कन्नन द्वारा बनाया जा रहा है, जिन्होंने जब वी मेट, डेली बेली, द ग्रेट इंडियन किचन और कई अन्य फिल्मों का रीमेक बनाया है। फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार डी इम्मान ने दिया है। मालवी रिंग मास्टर के तमिल रीमेक में कीर्ति सुरेश की भूमिका निभाएंगी।

प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए मालवी ने कहा, मैं इस रीमेक का हिस्सा बनकर बहुत खुश और उत्साहित हूं। फिल्म देखने के बाद, मैं कीर्ति सुरेश की भूमिका से बहुत प्रभावित हुई और चरित्र की तैयारी शुरू कर दी और कुछ कार्यशालाएं भी लीं। मैं इस फिल्म में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए उत्सुक हूं। मालवी अगली बार तेलुगु फिल्म तिरागभदरा सामी में नजर आएंगी, जो 23 फरवरी को रिलीज होगी।

 

 

Back to top button