नई दिल्ली

महिला सफाईकर्मी से छेड़छाड़, मनचलों को बीच सड़क झाड़ू से जमकर सिखाया सबक, महिला के पैर पर गिरकर बचाने लगाते रहे गुहार…

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक जाबांज, दिलेर व साहसी महिला सफाईकर्मी से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार मनचले महिला सफाईकर्मी पर भद्दे कमेंट्स कर छेड़खानी करते थे। वहीं महिला ने बहादुरी दिखाते हुए मनचलों को पकड़ लिया और झाड़ू से बीच सड़क जमकर पिटाई कर दी। खुद को लाचार पा झाड़ू से पिटाई खाते हुए मनचले महिला सफाई कर्मचारी के पैर पर नाक रगड़ छोड़ देने की मिन्नतें करने लगे। मगर महिला ने मानो लक्ष्मी बाई का रूप धर लिया हो। उन मनचलों को चप्पल से ऐसा सबक सिखाया कि दोबारा वे ऐसा करने का सपने में भी नहीं सोचेंगे। इसके बाद महिला मनचलों को सड़क पर कुत्ते की तरह घसीटते हुए थाने पहुंची और पुलिस के हवाले कर दिया। यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपाल बाग की है।

जानकारी के मुताबिक, दो तीन युवक बाइक पर सवार होकर आते और महिला सफाई कर्मी पर भद्दे कमेंट्स कर भाग जाते थे। आज भी गोपाल बाग के पास जब महिला अपनी ड्यूटी कर रही थी। तभी बाइक सवार वहीं 3 मनचले आकर उसे छेड़ने लगे। इस दौरान महिला ने बहादुरी दिखाते हुए 2 युवकों को पकड़ लिया और झाड़ू व चप्पल से जमकर पिटाई कर दी। वहीं एक युवक किसी तरह जान बचाकर भाग निकला।

इसके बाद महिला ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों को कोतवाली थाने ले गई। जहां पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ महिला सफाईकर्मी से छेड़खानी का अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल तीसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को एक महिला सफाई कर्मी ने सूचना दी, कि गोपाल बाग में 19 जून को तीन लड़के बाइक पर आए और छीटाकशी कर भाग निकले। वहीं लड़के आज भी आए। जिसके बाद महिला ने दो युवकों को पकड़ लिया है। एक भाग निकला है। इस मामले में आवेदन मिला है, जांच की कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button