नई दिल्ली

आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए निषाद समुदाय से बोली प्रियंका गांधी- कांग्रेस लड़ेगी आपके न्याय की लड़ाई …

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वार्डा लगातार बीजेपी पर हमलावर की स्थिति में है। एक बार फिर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के बांसवार गांव पहुंची और भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला किया। प्रियंका गांधी का ये दौरा खास था क्योंकि आज उन्होंने इस निषाद समुदाय के लोगों से मिलकर उनका हाल जाना। प्रियंका गांधी ने निषाद परिवार की महिलाओं से मिलकर उनपर हुई पुलिस की ज्यादती का हाल जाना। प्रियंका ने कहा कि आपने भाजपा को वोट देकर सरकार बनाया, लेकिन वह आपको भूल गई है। जो सरकार जनता का वोट लेकर जनता को ही भूल जाए उसे सबक सिखाना होगा। कांग्रेस पार्टी और वे खुद आपके लिए न्याय की लड़ाई लड़ेंगी।

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि प्रयागराज के बाँसवार गाँव में भाजपाई हुकूमत की निरंकुशता का शिकार हुए निषाद समुदाय का दर्द बांटने और उनकी आवाज उठाने प्रियंका गांधी पहुंची। उन्होंने पुलिस ज्यादती के शिकार नाविकों के परिवार से मुलाक़ात की और उनकी पीड़ा सुनी। इस दौरान उन्होंने निषाद समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उनकी लड़ाई लड़ेगी।

प्रियंका ने कहा अगर कांग्रेस पार्टी की सरकार आती है तो उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि आपकी जो भी समस्याएं हैं, उन्हें आप कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दें, जहां तक संभव होगा मदद की जाएगी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आपने इस सरकार को वोट दिया, लेकिन वह भूल गई है। जो सरकार जनता का वोट लेकर जनता को ही भूल जाए उसे सबक सिखाना होगा। कांग्रेस पार्टी और वे खुद आपके लिए न्याय की लड़ाई लड़ेंगी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि एनजीटी के नियम निषाद समुदाय के लोगों के हित के नहीं बल्कि उद्योगपतियों के फायदे के लिए लागू किए गए हैं। सरकार ने नियमों को इस तरह बनाया है कि उसका फायदा उद्योगपतियों को ही होगा। प्रियंका ने कहा कि सरकार आम जनता का पैसा ले कर वह पैसे ये अपने पूंजीपति दोस्तों को दे रहे हैं।

महिलाओं से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा मैं आपकी तरह महिला हूं, मैं समझ सकती हूं आपकी पीड़ा कैसी है। अगर आपको यहां पर मारा पीटा गया तो यूपी पुलिस को और प्रशासन को शर्म आनी चाहिए। प्रशासन इस तरह की निर्दयता नहीं कर सकता।

आपको बता दें कि बाँसवार गाँव में 4 फरवरी को के नाविकों की पुलिस से झड़प हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने कई नाविकों व मजदूरों की पिटाई कर उनकी नावें तोड़ दी थीं। खास बात ये है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस गांव में अपनी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भेज चुके हैं। साथ ही निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी पीड़ितों से मुलाकात कर चुके हैं। अब प्रियंका गांधी यहां पर निषाद समुदाय का दर्द साझा करने के लिए गई हैं।

Back to top button