छत्तीसगढ़रायपुर

राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन 27 फरवरी से, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी में होंगे कई कार्यक्रम …

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजधानी रायपुर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। तेलीबांधा तालाब से 27 फरवरी को सुबह 7 बजे महिलाओं की बाइक/स्कूटर रैली निकाली जाएगी।

दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में एक मार्च को सुबह 9 से 2 बजे तक महिला सुरक्षा एवं पोषण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही बीटीआई ग्राउंड में 4 मार्च को दोपहर 12 बजे से राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

यह आयोजन 27 फरवरी से शुरू होकर 4 मार्च तक होंगे। शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में 27 फरवरी से 4 मार्च तक राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया जाएगा। महिला मड़ई सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।

मड़ई में राज्य की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर बिक्री की जाएगी। यहां महिलाओं के सशक्त होते कदमों और आत्मनिर्भर बनते जीवन की झलक दिखाई देगी।

Back to top button