राजस्थान

श्रीगंगा नगर : पडोसी पर हमले के लिए बनाए पेट्रोल बम के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

श्रीगंगा नगर.

श्रीगंगा नगर में पुलिस ने शहर के श्यामनगर स्थित सिकलीगर मोहल्ले से एक मकान से सात पेट्रोल बम बरामद किए हैं। साथ ही पेट्रोल बम बनाने की सामग्री और दो छुरी भी बरामद की गई हैं। इस दौरान पुलिस ने दोनों महिलाओं को मौके से गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं की पड़ोस के परिवार से रंजिश थी। वे उस परिवार पर हमला करना चाहती थीं और इसी के लिए उन्होंने घर में पेट्रोल बम तैयार किए थे।

समय रहते पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई और उन्होंने मौके से पेट्रोल बम  जब्त कर महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ गोविंदसिंह ने बताया कि पुलिस को श्यामनगर के एक मकान में पेट्रोल बम बनाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर श्याम नगर के सिकलीगर मोहल्ले में कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों के पास सात पेट्रोल बम, पेट्रोल बम बनाने की सामग्री, एक तलवार और दो छुरी बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई केदार लाल को दी है। बम बनाने के काम में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी पर मामले पहले ही दर्ज हैं। इनमें मारपीट सहित कई धाराओं में मामले हैं। दोनों आरोपी महिलाओं ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उनकी पड़ोस के परिवार से रंजिश है। ऐसे में उन्होंने पड़ोस के परिवार पर हमला करने की योजना बनाई थी। इसी के लिए ये पेट्रोल बम तैयार किए थे। जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर पेट्रोल बम जब्त कर लिए हैं।

Back to top button