मध्य प्रदेश

MP कांग्रेस में फूट, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई के निशाने पर आईं प्रियंका गांधी, भाईदूज वाले ट्वीट पर दिखाई ‘नाराजगी’ ….

भोपाल । अपने जुबानी तीर से दिग्विजय सिंह अक्सर मध्य प्रदेश की सियासत में विपक्षियों को घायल करते रहते हैं लेकिन उनके भाई लक्ष्मण सिंह के जुबानी तीर अपनी ही पार्टी पर ही चलते हैं। ताजा मामले में एक बार फिर ऐसा ही होता दिख रहा है। इस बार लक्ष्मण के इस तीर का निशाना बनी हैं खुद प्रियंका गांधी।

भाई दूज के दिन प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने अपनी और राहुल गांधी की काफी पुरानी लगा रखी थी। इस तस्वीर के साथ प्रियंका गांधी ने लिखा था कि मुझे गर्व और खुशी है कि मेरे भाई करुणा, प्रेम और साहस के साथ सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं। आप सभी को भाईदूज की हार्दिक शुभकामनाएं। इसके बाद उन्होंने लिखा कि तस्वीर उस समय की है जब मेरे भाई ने निशानेबाजी की प्रतियोगिता में ढेर सारे मेडल जीते थे।

इस ट्वीट के जवाब में मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता और दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने जवाब दिया है। जवाब में लक्ष्मण सिंह ने लिखा है, ‘बहुत खूब! हम भी निशानेबाज रहे हैं। स्कूल में मेडल जीता था। भेंट का समय दीजिए। मिलता ही नहीं है!’ लक्ष्मण सिंह के इस ट्वीट के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। वहीं इस मामले में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी लक्ष्मण सिंह की चुटकी ली है।

Back to top button