नई दिल्ली

कांग्रेस वर्कर के तौर पर सोनिया गांधी ने दर्ज कराया नाम, संगठन चुनाव में लेंगी हिस्सा …

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पिछले महीने अपने विशेष सदस्यता अभियान को 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया था और यह 15 अप्रैल तक चला। 20 राज्यों में चल रहे इस डिजिटल सदस्यता अभियान के माध्यम से 2.5 करोड़ से अधिक सदस्य कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

कांग्रेस के विशेष सदस्यता अभियान के आखिरी दिन शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी की डिजिटल सदस्य के तौर पर अपना नाम दर्ज कराया। सोनिया गांधी से पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी पार्टी के डिजिटल सदस्य बन चुके हैं। सोनिया गांधी आगामी संगठन चुनाव में हिस्सा लेंगी।

कांग्रेस के डेटा विश्लेषण विभाग के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती ने सोनिया गांधी का नाम कांग्रेस के डिजिटल सदस्य के तौर पर शामिल किया। बाद में कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने सोनिया गांधी को डिजिटल पहचान पत्र सौंपा। हाल में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी के डिजिटल सदस्य बने थे।

जिन पांच राज्यों में हाल ही में विधानसभा चुनाव (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा) हुए थे, वहां डिजिटल सदस्यता अभियान कार्यक्रम को नहीं किया गया। दक्षिण भारत के पांच राज्यों  कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश से सभी डिजिटल सदस्यों का 55 प्रतिशत हिस्सा हैं। अकेले महाराष्ट्र में सभी सदस्यों का 12 प्रतिशत हिस्सा है।पहले तय किए गए कार्यक्रम के मुताबिक, पार्टी का सदस्यता अभियान 31 मार्च को संपन्न होने वाला था। यह अभियान पिछले साल एक नवंबर को आरंभ हुआ था।

Back to top button