मध्य प्रदेश

एसआई रामकिशोर जोशी ने अस्पताल के ICU वार्ड में घुसकर महिला कर्मचारियों से किया अश्लील गाली-गलौज, लाइन अटैच…

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अस्पताल के अंदर एसआई रामकिशोर जोशी ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि SI रामकिशोर जोशी ने अस्पताल के ICU वार्ड में घुसकर वहां मौजूद महिला स्टाफ के साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की। वहीं ये पूरी घटना यहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। बवाल मचने के बाद मामले में एसएसपी ने एसआई रामकिशोर जोशी पर एक्शन लेते हुए एसआई रामकिशोर जोशी को लाइन अटैच कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ये पूरी घटना डीडी नगर स्थित जीवन रक्षक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की है। व्यक्तिगत विषय को लेकर SI रामकिशोर जोशी ने अस्पताल की महिला कर्मियों को धमकाते हुए जमकर हंगामा किया और उनके साथ अशलील गाली गलौच भी की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि एसआई रामकिशोर जोशी महाराजपुरा थाना में पदस्थ है। फिलहाल इस पूरे मामले में एसएसपी ने SI रामकिशोर जोशी को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं जांच की जा रही है।

 

Back to top button