छत्तीसगढ़रायपुर

शांतिना मिंज और उमंग साय सिदार पहली बार धान बेचने कुर्रोग धान खरीदी केंद्र पहुंचे, खरीदी केन्द्रों में किसानों को मिल रहा सही मूल्य ….

जशपुरनगर । कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टर कक्ष से विडियो कॉल के माध्यम से पहली बार धान बेचने वाले किसान बगीचा विकासखण्ड के सराईपानी की शांतिना मिंज, घोघर निवासी उमंग साय सिदार, जशपुर विकासखण्ड के ग्राम बोकी के निवासी प्रदीप कुमार खाखा और टुकुटोली निवासी शीतल प्रसाद साय से बात की। किसानों ने बताया कि पहले पंजीयन नहीं होने के कारण धान नहीं बेच पाते हैं। अब पंजीयन होने के बाद आसानी से धान बेच पा रहे हैं।

शांतिना मिंज ने बताया कि उनका 1.049 रकबा है और पहली बार धान बेच रहे हैं। भुगतान भी समय पर हो रहा है। उमंग साय ने बताया कि उनका भी पहली बार पंजीयन हुआ है। उनका रकबा 0.109 है और कुर्रोग धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने पहुंचे हैं।

इसी प्रकार प्रदीप कुमार खाखा और शीतल प्रसाद साय ने कलेक्टर को जानकारी देते हुए बताया कि वे इस वर्ष पहली बार आरा धान खरीदी केन्द्र में धान बेचे हैं। प्रदीप ने बताया कि 2 एकड़ में धान लगाया था और 15 क्विंटल धान बेचेंगे। शीतल ने बताया कि पंजीयन नहीं होने के कारण उन्हें अवने-पौने दाम पर बाजार में धान बेचना पड़ता था। जिसके कारण उन्हें धान का सही मूल्य नहीं मिल पाता था। उन्होंने ने बताया कि पंजीयन होने के बाद लगभग 60 क्विटंल धान बेचेगें। किसानों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि धान पंजीयन से अब सही समय पर धान बेच पा रहें है और समय पर पैसा भी आ जा रहा है।

Back to top button