मध्य प्रदेश

भोपाल में 1 और 2 जुलाई को होगी सेवा समिट

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से निवास पर सी-20 में गठित सेवा कार्यकारी समूह सिविल-20 इंडिया-2023 के राष्ट्रीय संयोजक श्री संतोष गुप्ता ने भेंट की। यह ग्रुप जी-20 के अधिकारिक समूह सी-20 के अंर्तगत कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि भोपाल में आगामी 1 और 2 जुलाई को सेवा समिट का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान से समिट की तैयारियों के बारे में चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान को समिट से संबंधित फ्लेग भेंट किया गया। श्री प्रदीप पाण्डे भी उपस्थित थे।

Back to top button