छत्तीसगढ़बिलासपुर

शादी का झांसा देकर एसईसीएल कर्मी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, परिजनों की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर। एसईसीएल कर्मी नाबालिग को शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। बालिग होने पर शादी से इंकार कर दिया। परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के बसंत विहार कॉलोनी की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बसंत विहार कॉलोनी निवासी युवक विशाल संग्राम (30) एसईसीएल मुख्यालय में कार्यरत है। वर्ष 2019 में उसकी घर 17 साल की किशोरी का आना जाना था। युवक ने किशोरी को दोस्ती कर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इस दौरान उसने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

इस बात की जानकारी किशोरी के परिजनों को हो गई। परिजन के दबाव डालने पर युवक शादी करने के लिए शपथपत्र देकर इकरारनामा कर लिया। लेकिन शादी करने को लेकर टालमटोल करता रहा। उसकी हरकतों से तंग आकर युवती अपने परिजनों के साथ रविवार को सरकंडा थाना पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी युवक संग्राम सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

शराब पिलाकर करता रहा गुमराह

सरकंडा थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए एसईसीएल कर्मी विशाल संग्राम को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में पता चला है कि शादी टालने के लिए युवक ने एंग्रीमेंट किया था। इस बीच शादी टालने के लिए वह युवती के पिता को भी झांसे में ले लिया और उसे शराब पिलाकर शादी टालता रहा। वहीं आरोपी विशाल ने कहा कि वह शादी करने के लिए तैयार है। पारिवारिक परिस्थितयों के कारण शादी करने में विलंब हो रहा है। अभी भी वह लड़की से प्यार करता है और जेल से आने के बाद शादी करेगा।

Back to top button