छत्तीसगढ़

जांजगीर के मोहनलाल कौशिक समेत स्काउट-गाइड, रोवर, रेंजर व स्काउटर को राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने किया सम्मानित

जांजगीर-चांपा। जिला के स्काउट-गाइड, रोवर, रेंजर व स्काउटर को राजभवन में आयोजित अलंकरण समारोह में सम्मानित किया गया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में राजभवन में राज्यपाल अवार्ड प्रमाण पत्र वितरण एवं स्काउटर गाइडर अलंकरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल अनुसुईया उइके थीं।

इस अवसर पर विनोद चंद्राकर राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़, सोनमणी बोरा सचिव राज भवन, राजेश अग्रवाल कार्यकारिणी अध्यक्ष स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ एवं कैलाश सोनी राज्य सचिव विशेष रूप से उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ के अन्य जिले के साथ साथ जांजगीर-चांपा जिला के विगत 3 वर्षों से स्काउट गाइड के राज्यपाल एवार्ड प्रमाण पत्र राज्यपाल महोदया के हाथों प्रदान किया गया।

इस अवसर पर स्काउट गाइड के लिए अपनी उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले जिले के स्काउट मास्टर एवं जिला संगठन आयुक्त मोहनलाल कौशिक को दीर्घकालीन सेवा हेतु दीर्घ कालीन सेवा सम्मान से अलंकरण प्रदान किया गया। उन्हें लगातार 20 वर्षों से अधिक समय तक स्काउट गाइड के लिए लंबी सेवा के लिए यह सम्मान राज्यपाल के कर कमलों से प्रदान किया गया। राज्यपाल अवार्ड ग्रहण करने के लिए जिले से पांच स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर का चयन किया गया था। जिसमें देवचरण साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरा युवराज सिंह शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोखरा, कुमारी अंबिका कर्ष शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमदा, कुमारी ज्योति राठौर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोरा, कुमारी ईश्वरी साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलखन तथा जिला प्रभारी के रूप में जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती सुमन लता यादव थे।

इस राज्यपाल एवार्ड एवंअलंकरण के लिए कार्तिकेश्वर स्वर्णकार जिला मुख्यालय के एस तोमर जिला आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी, कमल देवांगन अध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला जांजगीर जितेंद्र तिवारी मुख्यालय आयुक्त, परमेश्वर स्वर्णकार जिला सचिव एन पी गोपाल जिला क्रीड़ा अधिकारी, पूरन पटेल जिला प्रशिक्षण आयुक्त, उमा महोबिया जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड संजय यादव, अनिल सिदार, राजेंद्र कश्यप ,,सीताराम साहू, श्रीमती गौरी साहू, श्रीमती नवधा तोमर, कल्पना चौहान प्रेमलता साहू सनत राठौर सनम साहू किरण सिंह, जेएन राज, हरिशंकर वर्मा रामबाबू राठौर आरके बंजारे प्राचार्य महामाया पामगढ़ बीआर रत्नाकर प्राचार्य केरा देवव्रत उपाध्याय, पितांबर कर्ष, रामभरोस सूर्यवंशी राजेंद्र केशरवानी चंद्रशेखर महतो आदि लोगों ने शुभ कामना प्रेषित किया है।

Back to top button