मध्य प्रदेश

रीवा में सिंधिया ने मारे चौके-छक्के: एक शॉट से बीजेपी कार्यकर्ता का सिर फूटा

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्रिकेट खेला। इसमें उन्होंने खूब चौके-छक्के मारे। इस दौरान उनके एक शॉट से गेंद भाजपा कार्यकर्ता से सिर पर जा लगी। इससे उसका सिर फूट गया। उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल कार्यकर्ता का नाम विकास मिश्रा है और वह भाजपा के दीनदयाल मंडल का उपाध्यक्ष है। दरअसल, सिंधिया यहां मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के मैदान का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट भी खेला। इसी दौरान यह हादसा हो गया। बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा अस्पताल पहुंचे और कार्यकर्ता की खैरियत जानी।

Back to top button