मध्य प्रदेश

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर में शामिल होंगे

भोपाल

युवा दिवस पर CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में स्कूली बच्चों के साथ सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया। शुक्रवार को प्रदेशभर में युवा दिवस मनाया जा रहा है।

आज हम उसी की तरफ अग्रसर हैं। स्वामी विवेकानंद की जीवन के बारे में बताते हुए उन्होंने स्वामीजी के विचारों को आत्मसात करने की बात की। योग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है, इसलिए योग के माध्यम से हम अपने शरीर को भी स्वस्थ रखें और मन को भी।

अपने संबोधन में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की तरफ उठाए गए कदमों की तरफ भी ध्याान आकर्षित किया। उन्होंने मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने की बात कहते हुए कहा कि हमारे पास आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं और हम प्रदेश को सर्वोच्च बनाने के लिए कटिबद्ध हैं।
हम दुनिया के युवा देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि आज भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। आज से 100 साल पहले स्वामी विवेकानंद जी ने जो घोषणा की थी कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी, आज हम सभी देख रहे हैं कि दुनिया के हर क्षेत्र में भारत की साख बढ़ी है। आज हम सब देख रहे हैं कि भारत कदम-कदम पर पल-प्रतिपल अनेकों उपलब्धियां हासिल कर रहा है। आज पृथ्वी से लेकर चंद्रयान तक और गगनयान के माध्यम से आदित्य यानी सूर्य तक भारत अपनी साख और धाक जमा रहा है। आर्थिक, सामाजिक, खेल समेत हर क्षेत्र में भारत का मान-सम्मान बढ़ रहा है।

सीहोर के आवासीय स्कूल में सामूहिक सूर्य नमस्कार

सीहोर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन आवसीय खेलकूद परिसर में प्रात: 9 बजे से किया गया। हकार्यक्रम में विधायक सुदेश राय, प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सीईओ आशीष तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी संजय तोमर सहित शिक्षक और विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार किया।

स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश के मुताबिक प्रदेश के सभी स्कूलों में यह कार्यक्रम एक साथ संपन्न हो रहा है, जिसमें स्थानीय जन-प्रतिनिधिगण, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, समितियों के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक भी शामिल हैं। इस आयोजन में छठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों का शामिल होना स्वैच्छिक है। वहीं प्राथमिक शाला में कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चे सूर्य नमस्कार करने में शामिल नहीं हैं। हालांकि उन्हें दर्शक के रूप में उपस्थित रहने की छूट दी गई।

मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद रेडियो प्रसारण के जरिए पूरे प्रदेश की समस्त शिक्षण संस्थाओं में  सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री समेत वहां उपस्थित समस्त गणमान्य नागरिकों ने मंच से ही सूर्य नमस्कार किया। सामूहिक रूप से किए गए इस सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आकाशवाणी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया।

स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी, 2024 को प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी प्रदेश के समस्त विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर में विद्यार्थियों के साथ योग करेंगे।

युवा दिवस के अवसर पर प्रदेश की समस्त शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 9 से प्रातः 10:30 बजे तक आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे मातरम, स्वामी विवेकानन्द जी के रिकॉर्डेड ऑडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का प्रसारण होगा। इसके बाद रेडियो प्रसारण में दिए गए संकेतों के अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम सम्पन्न होगा। कार्यक्रम आकाशवाणी के प्रदेश के सभी प्रसारण केन्द्रों से एक साथ प्रसारित किया जाएगा।  

स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन सभी शिक्षण संस्थाओं में एक साथ एक संकेत पर किया जाएगा। जि़लों में आयोजित होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार के आयोजन में स्थानीय जन-प्रतिनिधिगण, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, समितियों एवं गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे।

इस आयोजन में कक्षा 6वी से 12वी तक के छात्र-छात्राएँ स्वैच्छिक रूप से शामिल होंगे। प्राथमिक शाला में कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के बच्चे सूर्य नमस्कार करने में शामिल नहीं होंगे, लेकिन वे  दर्शक के रूप में उपस्थित रह सकेंगे।

Back to top button