छत्तीसगढ़मुंगेली

संतोष यादव अति विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित

मुंगेली। प्रतिवर्ष की भांति यादव समाज के द्वारा बिलासपुर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कोरोना महामारी के दौर में भी यादवों ने अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ सुरक्षा को देखते हुए सादगीपूर्ण किंतु भव्य तरीके से अपने आराध्य भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रातः बेला में मुंगेली खर्राघाट स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में सत्यनारायण कथा पूजा का आयोजन राधाकृष्ण मंदिर समिति खर्राघाट के संरक्षक देवीशंकर यादव, नरेश यादव एवं अध्यक्ष मिट्ठू लाल (भागीरथी) यादव तथा सचिव संतोष कुमार यादव व यदुवंशी महासंघ के पदाधिकारी संजय यादव, सूरज यादव, घनश्याम यादव, नरोत्तम यादव, कन्हैया यादव, समीर यादव, नरेंद्र यादव, संजू यादव, राजेंद्र यादव इत्यादि के सानिध्य में किया गया।

तत्पश्चात बिलासपुर संभाग का राधाकृष्ण जन्मोत्सव का मुख्य आयोजन बिलासपुर स्थित इमलीपारा यादव समाज भवन में डॉक्टर सोमनाथ यादव पूर्व अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग आयोग छत्तीसगढ़ शासन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, संभागीय अध्यक्ष सुनील यादव, संभागीय कोषाध्यक्ष नीरज यादव, शंकर यादव, शिव यादव, शैलेंद्र यादव गोपाल यादव इत्यादि की सक्रियता से संपन्न हुआ। जहां संतोष कुमार यादव युवा संभागीय अध्यक्ष एवं शिक्षाविद मुंगेली को समाज तथा शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु “अति विशिष्ट सेवा सम्मान” कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण साव सांसद लोकसभा बिलासपुर, समिति व कार्यक्रम के संरक्षक रामशरण यादव, महापौर, प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ कांग्रेस व वरिष्ठ पार्षद विष्णु यादव तथा कार्यक्रम के संयोजक डॉ सोमनाथ यादव पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग के कर कमलों से प्रदान किया गया। जिसमें संतोष कुमार यादव का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुंगेली परिक्षेत्र से आए हुए जिलाध्यक्ष कलीराम यादव सोनपुरी, लोरमी परिक्षेत्र अध्यक्ष बलदेव सिंह यादव, मुंगेली ब्लॉक अध्यक्ष रामशरण यादव, मीडिया प्रभारी अजीत यादव, संरक्षक श्रीराम तथा दिवाकर यादव इत्यादि ने हर्ष व्यक्त किया।

उक्त अवसर पर मुख्य आतिथ्य की आसंदी से अपने उद्बोधन में सांसद अरुण साव ने कहा कि भगवान कृष्ण सही अर्थो में जीवन गुरु है, क्योंकि हमारे कर्म ही जीवन की दशा और दिशा तय करते है। कर्म की प्रधानता उनके जीवन में सबसे उपर है। अति विशिष्ठ अतिथि ने कहा कि यादव समाज में जन्मे भगवान कृष्ण से जुड़ी हर बात हमें जीवन के प्रति जागृत होने का संदेश देती है। बिलासपुर यादव समाज को भगवान की जन्म उत्सव मनाने पर बहुत बहुत बधाई। समारोह के अध्यक्ष रामशरण यादव महापौर बिलासपुर ने कहा कि मानवीय स्वभाव की विकृति और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण करने वाले योगेश्वर श्रीकृष्ण सही अर्थों में अत्याचार और अहंकार के विरोधी हैं। विशिष्ठ अतिथि के रूप में जनपद सदस्य विनोद यादव, पार्षद विष्णु यादव,लक्ष्मी यादव,विजय यादव, पूर्व पार्षद तेजनाथ यादव, सी एल यादव, जिला अध्यक्ष शिवशंकर यादव, सुनील यादव,भईया राम यादव, दीपक यादव, मनोज यादव, अनिल यादव पूर्व सरपंच, रामफल यादव, जोगीराम यादव, सुरेश यादव, रामपुरी यादव, श्रीमती रूखमणी यादव, श्रीमती राही यादव, श्रीमती मंजू यादव ने भी समारोह को संबोधित की।

समारोह की शुरुआत करते हुए मुख्य संयोजक डॉ सोमनाथ यादव ने बताया कि गत 35 वर्ष से बिलासपुर यादव समाज कृष्ण की जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाती रही है परन्तु को रोना महामारी के कारण इस बार छोटे रूप में सादगी से मनाई जा रही है। भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ तत्पश्चात बिलासा कला मंच के कलाकारों ने सुमधुर भजनो की प्रस्तुति की।

इस अवसर पर समाज सेवा में उत्कृष्ठ योगदान देने वाले संतोष यादव मुंगेली ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए  और समस्त यदुवंशियों को कृष्ण जन्मोत्सव पर्व की हार्दिक बधाई दी तथा अपने सम्मान को पूरे मुंगेली जिले के समस्त यदुवंशियों का सम्मान बताया। वहीं जय यादव जय माधव महिला स्वसहायता समूह तिफरा के सदस्यों का भी सम्मान किया गया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण बाद जन्म उत्सव का समापन हुआ। आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष नीरज यादव ने किया। समारोह को सफल बनाने में प्रमुखरूप से पूर्व पार्षद शिव यादव ,शैलेन्द्र यादव,  युवा नग् र अध्यक्ष शंकर यादव, अनिल यादव, विष्णु यादव,गोपाल यादव,विजय यादव,उमेन्द्र यादव, श्रवण यादव , सुरेंद्र यादव, शुभम यादव, राहुल यादव, मंजीत यादव, संदीप यादव, सत्येन्द्र यादव, मनोज यादव, लाला यादव, गोपी यादव गोलू  ,कु रीना यादव संगीता ,यादव सीमा यादव,दुर्गा यादव, गोपाल यादव , नंद किशोर यादव,आकाश यादव, सतीश यादव, प्रमोद यादव,सुरेश यादव,मेघनाथ यादव,कमल यादव,दिनेश यादव,विनय यादव, राज यादव,गझू यादव,मनोज यादव, लल्ला यादव, स तेंद्र यादव,अक्षय यादव,गणेश यादव, रामावतार यादव, जगदीश यादव, रामकिशुन यादव,प्रकाश यादव, संतोष यादव, विकास यादव, संतोषी यादव, मंजू यादव,कविता यादव, दुर्गी यादव, बीना यादव, संगीता यादव, सुरेखा यादव, सरिता यादव, ममता यादव, पूनम यादव, चेताली यादव, लक्ष्मी यादव, सावित्री यादव, अन्नपूर्णा यादव,शरद यादव, रामकुमार यादव,राजेश यादव, मनहरण यादव,जितेंद्र यादव,जवाहर यादव, रमेश यादव, संजय यादव, अभीलेश यादव,दिलीप यादव, राहुल यादव, रमाकांत यादव, बैजनाथ यादव, बालाराम यादव, गोपाल यादव आदि पदाधिकारी, महिलाएं, युवा, बच्चे उपस्थित थे।

Back to top button