छत्तीसगढ़बिलासपुर

गोंड़पारा के ज्वेलर्स में लूट का प्रयास, गोली चलने से संचालक घायल, अपोलो में भर्ती …

बिलासपुर। आज दोपहर शहर के गोंड़पारा स्थित एक ज्वेलर्स में तीन लोगों ने ज्वेलर्स लूटने का प्रयास किया। संचालक दीपक सोनी को एक ने गोली मार दी। भीड़ जमा हो जाने के बाद लुटेरे भागने लगे। आसपास के लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। घायल दीपक सोनी को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसपी पारूल माथुर ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने नाकेबंदी करवा दी है। पकड़े गए एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर एक बजे के करीब तीन व्यक्ति बिलासपुर के गोंड़पारा स्थित दीपक ज्वेलर्स पहुंचे।  उस समय लोगों की भीड़ कम थी। ज्वैलरी लूटने की मंशा से एक व्यक्ति ने ज्वेलर्स के संचालक दीपक सोनी पर कट़्टा अड़ा दिया। बताया जाता है कि विरोध और सोरगुल के बाद उस व्यक्ति ने दीपक सोनी पर गोली चला दी। गोली कमर पर लगी है। गोली चलने के बाद तीनों लुटेरे भागने का प्रयास करने लगे। हड़बडाहट में एक व्यक्ति वहीं छूट गया दो लोग मोटर सायकल से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ज्वैलर्स में पहुंची जहां पकड़े गए एक आरोपी को अपने हिरासत में लिया।

बताया जाता है कि गोंड़ पारा के लोगों ने पकड़े गए व्यक्ति की जमकर लाठी डंडे से पिटाई की है। एसपी पारूल माथुर ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए शहर के सभी इलाकों में घेराबंदी करके लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। चूकिं एक व्यक्ति पुलिस के हिरासत में है इसलिए अन्य के भी जल्द ही पकड़े जाने की उम्मीद है।

 

Back to top button