मध्य प्रदेश

राजस्व मंत्री वर्मा ने ओला प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया

ओलावृष्टि के सर्वेक्षण और किसानों को राहत के लिए जिलों में प्रक्रिया प्रारंभ

राजस्व मंत्री वर्मा ने ओला प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया

मंत्री डॉ. शाह ने ओलावृष्टि प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया

राजस्व महाअभियान की अवधि अब 10 मार्च तक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समीक्षा में दिए निर्देश

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हाल ही में कुछ जिलों में हुई ओलावृष्टि के दृष्टिगत सर्वेक्षण सहित प्रभावित किसानों को राहत के लिए आवश्यक कार्यवाही सम्पन्न की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज शाम इस संबंध में प्रमुख सचिव राजस्व और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। समीक्षा में जानकारी दी गई कि प्रभावित जिलों में किसानों के हित में आवश्यक प्रकिया प्रारंभ कर दी गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गत 15 जनवरी से प्रारंभ किए गए राजस्व महाअभियान को 29 फरवरी तक संचालित करने के निर्देश दिए गए थे। अभियान में अब तक 1.65 लाख प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। कुल 2.5 लाख नए प्रकरणों को दर्ज किया गया था। इसके साथ ही दो लाख 14 हजार समय सीमा पार वाले लंबित प्रकरणों का निराकरण भी किया गया है। अभियान से आमजन को काफी राहत मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभियान की अवधि 10 मार्च तक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव राजस्व ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा समय सीमा पर लंबित राजस्व प्रकरणों (नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख, दुरूस्ती, नक्शे पर तरमीम) के निराकरण के लिए राजस्व महाअभियान का आयोजन 15 जनवरी से प्रारंभ किया गया था, जो जारी है। अभियान के लिए राजस्व विभाग ने समस्त जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये। सभी जिला कलेक्टर की निगरानी में चिन्हित गतिविधियों को संबंधित तहसीलदार एवं पटवारियों द्वारा पूर्ण करने का कार्य किया गया है। राज्य स्तर के साथ ही जिला स्तर और तहसील स्तर पर भी प्रतिदिन प्रकरणों के निराकरण की मॉनीटरिंग का कार्य किया जा रहा है।

राजस्व मंत्री वर्मा ने ओला प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया

भोपाल

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने आज शाजापुर जिला के मोहम्मदपुर और बापचा ग्रामों में मंगलवार 27 फरवरी को हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा की। मंत्री वर्मा ने कहा कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। सर्वे के बाद राहत राशि देने के लिए भी अधिकारियों को कहा गया है ।

राजस्व मंत्री वर्मा को किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि से गेहूँ चना मसूर, धनिया प्याज आदि की फसल को नुकसान हुआ है। मंत्री वर्मा ने कहा कि सरकार, किसानों के साथ है। प्रभावित फसलों का सर्वे करने के बाद राहत राशि दी जायगी। इसके निर्देश अधिकारियों को दिए गए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर वह ओला प्रभावित फसलों का निरीक्षण करने आए है। पूरे प्रदेश में ओला प्रभावित फसलों का सर्वे किया जा रहा है। राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि फसलों के नुकसान के आधार पर राहत राशि दी जाती है। फसल में 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने पर 32 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर राहत राशि देने का प्रावधान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने किया है। कालापीपल विधायक घनश्याम सिंह चन्द्रवंशी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मंत्री वर्मा के साथ थे।

मंत्री डॉ. शाह ने ओलावृष्टि प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया

भोपाल

जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. विजय शाह ने बुधवार को खंडवा जिले में गत दिवस हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किसानों के खेतों में जाकर निरीक्षण किया। मंत्री डा. शाह ने ग्राम देवल्दी में राधेश्याम, श्रीमती लता बाई एवं सड़ियापानी में संतोष राजपूत के खेतों का निरीक्षण किया। उन्होंने ओलावृष्टि प्रभावित फसलों को हुये नुकसान के बारे में किसानों से जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनी। डॉ. शाह ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ, उन्हें नियमानुसार मुआवजा राशि दिलाने की कार्रवाई करें। सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को राहत राशि का भुगतान तत्परता से करें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम हरसूद मुकेश काशिव एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

 

 

Back to top button