मध्य प्रदेश

सोशल मीडिया में पहचान बनाकर रियल एस्टेट वर्कर ने महिला डॉक्टर के साथ किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस…

भोपाल। तलाक शुदा 46 साल की महिला डॉक्टर से 48 वर्षीय रियल एस्टेट वर्कर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता सरकारी अस्पताल में डॉक्टर है। उसका 19 वर्षीय लड़का 12 क्लास में पढ़ाई कर रहा है। दोनों के बीच सोशल प्लैटफॉर्म पर फ्रेंडशिप हुई थी। आरोपी ने भी यह कहकर दोस्ती की थी कि उसकी पत्नी अलग रहती है।

टीटी नगर पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी पर केस दर्ज किया गया है। जुलाई 2021 को टीटी नगर (भोपाल) इलाके के होटल सार्थक में सबसे पहले उसने डॉक्टर से रेप किया था। कोलार निवासी 46 साल की महिला BHMS डॉक्टर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि जनवरी 2021 में सोशल मीडिया पर उनकी पहचान सीहोर निवासी अतुल श्रीवास्तव से हुई। अतुल ने खुद को भिलाई की एक रियल स्टेट कंपनी का वर्कर बताया था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। बातचीत होने लगी।

14 जुलाई को वह उनसे मिलने भोपाल आया था। उसने उन्हें टीटी नगर के सार्थक होटल में मिलने के लिए बुलाया। उनके साथ गलत काम किया। जब विरोध किया तो आरोपी ने शादी करने की बात कहकर चुप करा दिया। इसके बाद अब तक कई बार उनके साथ गलत काम किया। अब वह शादी से मुकर गया है।

महिला के एक बेटा है। वह 12वीं में पढ़ रहा है। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी का परिवार सीहोर में रह रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी पूर्व में भिलाई में पदस्थ रहा है। अब कहां पदस्थ है, इसकी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

Back to top button