मध्य प्रदेश

इंदौर में अकेले रह रही 65 साल की वृद्धा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। स्वच्छता के मामले में देश में लगातार छह साल से अव्वल मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में महिला अपराधों के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। अब लसूड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बदमाश द्वारा 65 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला अकेली रहती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

लसूड़िया पुलिस के अनुसार घटना लोहा मंडी क्षेत्र की है। अपने गुरुभाई के साथ थाने पहुंचकर पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोमवार रात करीब 11 बजे वह सो गई थी। रात डेढ़ बजे रवि पिता रामेश्वर जबर्दस्ती उसके घर में घुस गया। इस पर महिला द्वारा फटकार लगाई गई तो आरोपी ने महिला को गला दबाकर मारने की धमकी दी। उसने महिला के साथ जबर्दस्ती की। इसके बाद महिला की तबियत बिगड़ गई। मंगलवार दोपहर उसने अपने गुरुभाई को घटना बताई और थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखवाई। इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रात को ही आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया।

Back to top button