बिलासपुर

रामकृष्ण परमहंस नगर से रंजना श्रीवास भाजपा प्रत्याशी

बिलासपुर। नगर निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक 68 रामकृष्ण परमहंस नगर से श्रीमती रंजना श्रीवास को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। रंजना के पति रत्नाकर श्रीवास भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। नामांकन दाखिल करने के साथ ही प्रचार प्रसार शुरु हो गया है। इनको सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है।

ग्राम पंचायत कोनी को अभी हाल में ही नगर निगम में शामिल किया गया। पंचायत के बाद पहली बार नगर निगम चुनाव होने जा रहा है। इस चुनाव में वार्ड क्रमांक 68 जिसे रामकृष्ण परमहंस नगर का  नाम दिया गया है। यह कोनी थाना के पास से प्रारंभ होकर नदी किनारे किनारे बिलासपुर शहर में सुखदेव सिंह के मकान के बाद रिवरव्यू तक का एरिया आता है।

इंदिरा सेतु प्रसन्न भइया के घर से नदी किनारे कंट्री क्लब का एरिया भी इसे बताया जा रहा है। इस वार्ड में 5 बूथ बनाए गए हैं। यहां कुल 4670 मतदाता हैं। यह वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला के लिए इस बार आरक्षित हुआ। भाजपा ने मोनू {रत्नाकर} श्रीवास की पत्नी रंजना श्रीवास को प्रत्याशी बनाया। कोनी में सक्रिय कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाए जाने से कोनी के लोगों में उत्साह है।

बेलतरा विधानसभा के विधायक रजनीश सिंह के विशेष प्रयास से उनको टिकट मिली है। कल नामांकन दाखिल करने के बाद आज संजय मिश्रा, महेश्वर यादव, मुरारी श्रीवास, राजेश वर्मा, संतोष पांडे, रमेश पांडे, संजू पटेल, विनोद कौशिक, दिलीप कौशिक, दादू पटेल सहित भाजपा के लोग प्रचार की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। भाजपा प्रत्याशी रंजना श्रीवास बिलासपुर के राजू श्रीवास की पुत्री हैं। राजू श्रीवास सामाजिक रूप से सक्रिय रहते हैं और लंबे समय से श्रीवास समाज के पदाधिकारी भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button