बिलासपुर

अमर अग्रवाल के करीबी रामदेव कुमावत को जिला भाजपाध्यक्ष की ताजपोशी

बिलासपुर। नगर निगम की राजनीति में ज्यादातर सक्रिय रहने वाले तथा एल्डरमेन भी रह चुके रामदेव कुमावत को इस बार जिला भाजपाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा की गुटीय राजनीति के हिसाब से देखें तो श्री कुमावत को पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के सबसे करीबी व विश्वस्त में गिना जाता है। चुनाव अधिकारी सच्चिदानंद उपासने तथा छगन मुंदड़ा ने श्री कुमावत के मनोनयन की घोषणा सभी नेताओं के सहमति से की।

भाजपा संगठन चुनाव के क्रम में आज भाजपा के जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। करबला स्थित भाजपा कार्यालय में आज इस संबंध में बैठक हुई। जिला भाजपाध्यक्ष के इस बार के चुनाव को इस लिहाज से देखा जा रहा था कि गुटीय राजनीति के हिसाब से पहले की परंपरा कायम रहेगी या कोई नया परिवर्तन होगा। लेकिन परंपरा कायम रही। मनोनयन के बाद श्री कुमावत ने पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित रहने की बात कही। आज इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भूपेन्द्र सवन्नी अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बताया जाता है कि स्थानीय निकाय चुनाव की जिम्मेदारी चुंकि पूर्व मंत्रीअमर अग्रवाल को दी गयी है इसलिए जिला भाजपाध्यक्ष के चुनाव में भी उनकी पसंद का खयाल रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button