राजस्थान

Rajasthan Politics: रंधावा, डोटासरा और जूली आज आएंगे बीकानेर

बीकानेर.

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर लोकसभावार कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत गुरुवार रात 8 बजे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली बीकानेर पहुंचेंगे। बता दें कि यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 2 फरवरी को संवाद करेंगे।

2 फरवरी को रानीबाजार के सूरज टॉकीज में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। देहात कांग्रेस जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि संवाद कार्यक्रम में पीसीसी संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्ष, एआईसीसी सदस्य, पीसीसी सदस्य, अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष, विभाग एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष, निगम अध्यक्ष व सदस्य, विधायक, जिला प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, पूर्व विधायक व पूर्व सांसद, पार्षद, बूथ एजेंट आदि संवाद बैठक में शामिल होंगे।

Back to top button