राजस्थान

Rajasthan: संदेशखाली में महिलाओं के यौन शोषण पर BJP ने किया प्रदर्शन

झुंझुनू.

पश्चिम बंगाल के संदेशखली में महिलाओं के साथ किए गए यौन शोषण के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने झुंझुनू कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। भाजपा नेता बबलू चौधरी, ज़िला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया एवं नगर मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकर को बर्खास्त करने की मांग रखी।

कार्यकर्ताओं ने हुए कहा कि त्रिणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख और उसके साथियों ने संदेशखाली क्षेत्र की भोली भाली और मजबूर महिलाओं के साथ लंबे समय तक यौन शोषण व अत्यचार कर अपराध किया है। इतना ही नहीं शाहजहां शेख ने वहां की निरीह और मासूम जनता की संपत्तियों पर अवैध कब्जे भी किए गए। इस पर कार्रवाई के लिए जब प्रवर्तन निदेशालय की टीम गई तब भी इस व्यक्ति के लोगों ने उन पर आक्रमण किया। ये कार्य पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शह पर हुआ है। पश्चिम बंगाल में त्रिणमूल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जनता पर अत्यचार की इस तरह की अनेक घटनाएं निरंतर कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल की इस घटना से देश की महिलाओं में आक्रोष व्याप्त है।

ज्ञापन देने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, भाजपा नेता बबलु चौधरी, नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा, संजय जांगिड, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान, चनाना सरपंच चरण सिंह, धर्मवीर अड़ावता, पूर्व सरपंच अर्जुन महला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Back to top button