नई दिल्ली

राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर जाएंगे, वैष्णो देवी के दरबार में देंगे हाजिरी …

नई दिल्ली । राहुल गांधी केंद्र शासित प्रदेश में ऐसे समय में सक्रिय हुए हैं, जब वहां चुनाव को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किए जाने के बाद लंबे समय तक केंद्र सरकार ने राजनीतिक दौरों पर रोक लगा दी थी। इस दौरान राहुल गांधी को श्रीनगर एयरपोर्ट से लौटा दिया गया था।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन के जम्मू दौरे पर जाएंगे। वह 9 और 10 सितंबर को केंद्रशासित प्रदेश के जम्मू संभाग में रहेंगे। इस दौरान वह माता वैष्णो देवी के दरबार में भी हाजिरी लगा सकते हैं। राहुल एक महीने में दूसरी बार जम्मू-कश्मीर जाएंगे। इससे पहले 10 अगस्त को उन्होंने कश्मीर संभाग में दो दिन बताया था। इस दौरान उन्होंने गांदरबल में कश्मीरी पंडितों के आस्था के केंद्र खीर भवानी मंदिर के साथ हजरतल दरगाह पर सजदा किया था।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी जम्मू संभाग में पार्टी के कार्यकर्ता का हौसला बढ़ाएंगे। इस दौरान वह रियासी जिले में त्रिकुटा पर्वत पर स्थित मां वैष्णो देवी के दरबार में भी हाजिरी लगाएंगे। वैष्णो देवी में हिंदुओं की गहरी आस्था है और हर करीब 1 करोड़ श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Back to top button