मध्य प्रदेश

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने मध्यप्रदेश की तीन विभूतियों को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया

भोपाल। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को मध्यप्रदेश की तीन विभूतियों को वर्ष 2023 के पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। कला के क्षेत्र में रमेश परमार और श्रीमती शांति परमार तथा चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. मुनीश्वर चंद्र डावर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में कला के क्षेत्र में श्रीमती शांति परमार को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

झाबुआ के कलाकार दंपत्ति रमेश परमार और श्रीमती शांति परमार पिछले 3 दशकों से झाबुआ की सुप्रसिद्ध जनजातीय गुड़िया और पारंपरिक जनजातीय परिधान के निर्माण में लगे हुए हैं। जबलपुर के चिकित्सक डॉ. डावर किफायती इलाज से समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की सेवा कर रहे हैं। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में नागरिक अलंकरण समारोह के दूसरे चरण में वर्ष 2023 के लिए 3 पद्म विभूषण, 5 पद्म भूषण और सैंतालिस पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए गए।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में कला के क्षेत्र में रमेश परमार को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. मुनीश्वर चन्द्र डावर को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

Back to top button