नई दिल्ली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वायु सेना अकादमी के 211वें कोर्स संयुक्त स्नातक परेड की लेंगी सलामी ….

हैदराबाद. वायु सेना अकादमी में संयुक्त स्नातक परेड 211th कोर्स की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू सलामी लेंगी. बता दें भारतीय सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर के बतौर राष्ट्रपति परेड की मुख्य अतिथि और समीक्षा अधिकारी के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगी.

बता दें कि, फ्लाइंग ब्रांच के मेरिट क्रम में पहले स्थान पर रहने वाले कैडेट को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “स्वॉर्ड ऑफ ऑनर” और राष्ट्रपति की पट्टिका से सम्मानित किया जाएगा. ग्राउंड ड्यूटी शाखाओं में मेरिट बेस पर पहले स्थान पर रहने वाले फ्लाइट कैडेट को भी राष्ट्रपति की पट्टिका भेंट की जाएगी.

Back to top button