मध्य प्रदेश

कल 18 जुलाई को मध्य प्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर्स को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन में सर्वोत्तम काम करने वाले देश के 75 कलेक्टर्स काे किया जाएगा सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल 18 जुलाई को देश के 75 जिलों के कलेक्टर्स को सम्मानित करेंगी। इनमें अकेले मध्यप्रदेश के 15 कलेक्टर शामिल हैं, जिन्हें सम्मानित किया जाएगा। इन कलेक्टर्स को डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि हासिल करने पर भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा।

मध्यप्रदेश के जिन कलेक्टर्स को सम्मानित किया जाएगा, उनमें भोपाल, उमरिया, अनूपपुर, हरदा, खरगोन, अलीराजपुर, गुना, आगर-मालवा, नीमच, टीकमगढ़, उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सिंगरौली और सीधी जिले के कलेक्टर्स शामिल हैं। हालांकि, विभागीय कार्यों के साथ ही प्रदेश में चुनाव का समय होने के चलते प्रदेश से 6-7 कलेक्टर्स ही जा पाएंगे, बाकी कलेक्टर अपने जिलों से अपने प्रतिनिधि भेज रहे हैं, जो महामहिम राष्ट्रपति जी से प्रमाण पत्र लेकर आएंगे।

Back to top button