मध्य प्रदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर को शहडोल आएंगी ….

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर को मध्यप्रदेश आएंगी। वे शहडोल में इस दिन आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने दी।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रविवार को राष्ट्रपति से बात की थी और उन्हें जनजातीय गौरव दिवस में आने का निमंत्रण दिया था। सीएम शिवराज  ने बताया कि उनके निमंत्रण को राष्ट्रपति ने स्वीकार कर कार्यक्रम में आने की अनुमति प्रदान कर दी है।

सीएम आज से पेंच के दो दिवसीय दौरे पर थे, लेकिन राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद दौरे में तब्दीली कर मुख्यमंत्री शिवराज पेंच से सीधे शहडोल जाएंगे और जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे।

Back to top button