छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

राहुल गांधी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया पेंड्रा के कांग्रेसजनों ने, अस्पताल में फल वितरण

गुल्लीडांड में रोका-छेका का शुभारंभ

पेंड्रा। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत के लाडले सपूत राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता के मुख्य आतिथ्य व जिलाध्यक्ष के निर्देशन पर जिले में विभिन्न स्थानों पर जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।

सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के साथ गौरेला सेनेटोरियम अस्पताल, सेमरा पंचायत के क्वारैंटाइन सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में मरीजों को फल वितरित किया गया।

जिलाध्यक्ष के निर्देशन पर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती गजमति भानू, उपाध्यक्ष श्रीमती नर्मदा साठेय, महिला कांग्रेस के द्वारा महिला पुलिस स्टाफ, नर्स को छाता वितरण किया गया। साथ ही अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व उपसरपंच कुक्कू साठेय ने विशेष योगदान दिया।

जिलाध्यक्ष के निर्देशन पर जनपद अध्यक्ष गौरेला की अध्यक्ष सुश्री ममता पैकरा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता करसायल एवं जनपद सदस्य, सरपंच, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश गुर्जर, आईएनसीआर जिलाध्यक्ष सतीश नाडर, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सरवर फारूखी, भरत सिंह राजपूत, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण राजपूत के द्वारा नेवरी पंचायत के क्वारैंटाइन सेंटर में फल वितरित किया गया।

रोका-छेका अभियान का शुभारंभ गुल्लीडांड से

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आज से संचालित की गई रोका-छेका संकल्प अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत गुल्लीडांड के आदर्श गौठान में जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी जगह भारी संख्या में वरिष्ठ, जिला, ब्लॉक, महिला कांग्रेस, जिला पंचायत, जनपद पंचायत के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Back to top button