मध्य प्रदेश

नारी सम्मान योजना और कांग्रेस के संदेश को घर-घर लेकर जाएं पार्टी कार्यकर्ता

जिला शहर व ग्रामीण कांग्रेस की बैठक को राष्ट्रीय महासचिव जेपी अग्रवाल ने किया संबोधित

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में रविवार को जिला कांग्रेस शहर एवं ग्रामीण ईकाई के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय महासचिव जेपी अग्रवाल और नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव कुलदीप इंदौरा ने संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नारी सम्मान योजना और कांग्रेस के संदेश को घर- घर तक पहुंचाने का आहवान किया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जेपी अग्रवाल ने जिला कांग्रेस शहर एवं ग्रामीण ईकाई के कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि कर्नाटक की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी जनता कांग्रेस को विजयश्री दिलाएगी। कमलनाथ द्वारा प्रारंभ की गई नारी सम्मान योजना को घर – घर तक लेकर जाएं एवं योजना का लाभ दिलाने बड़ी संख्या में महिलाओं का पंजीयन कराएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दमन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमे लगाए, उन्हें डराया-धमकाया गया, किंतु कार्यकर्ता डरा नहीं, गांधीवादी विचार पर डटकर मुकाबला किया। आगे भी सब मिलकर मेहनत करें। अभा कांग्रेस के सचिव कुलदीप इंदौरा ने कहा कि कार्यकर्ता वोटर लिस्ट और बूथ पर कांग्रेस का संदेश घर -घर लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि जिला व ब्लाक कांग्रेस ही पार्टी की रीढ़ है। इससे पहले सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय पदाधिकारी व मप्र के प्रभारी जेपी अग्रवाल और कुलदीप इंदौरा का फूल मालाओं से स्वागत किया। बैठक में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, संगठन प्रभारी राजीव सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, जिला शहर अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ग्रामीण अध्यक्ष अरूण श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता आसिफ जकी, जयश्री हरिकरण, दीपचंद यादव, पार्षद रियाज़ मौलाना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे।

Back to top button