छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

सांसद ज्योत्स्ना महंत व विधायक अंबिका सिंह देव पेंड्रा में महिलाओं के बीच मनाया पोरा व तीजा त्योहार…..

पेंड्रा। पोला त्योहार की धूम पूरे छत्तीसगढ़ में है। आज ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीएम हाउस में पारा व तीजा त्योहार महिलाओं के साथ धूमधाम से मनाए। इसी त्योहार के मद्देनजर आज कोरबा सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत एवम बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंह देव् का आगमन आज पेंड्रा मंडी प्राँगड़ में हुआ।

पोरा व तीजा त्योहार के अवसर पर स्थानीय मंडी प्राँगड़ में सर्वप्रथम मेहंदी कार्यक्रम हुआ। मेहंदी कार्यक्रम के बाद महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया। दोनों महिला अथितियों ने भजन का आनंद लिया। उपस्थित महिलाओं को अथितियों द्वारा उपहार भी बांटा गया। इस अवसर पर झूला का भी कार्यकरम रखा गया था।

कार्यक्रम में बिलासपुर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हेमकुवर श्याम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता,महिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमति भानु, गौरेला जनपद अध्यक्ष ममता पैकरा, पेंड्रा जनपद की अध्यक्ष, ओमबति पेन्द्रो, सासंद प्रितिनिधि राकेश मसीह, शंकर पटेल, बाला कश्यप, मरवाही जनपद अध्यक्ष प्रताप मरावी, उपाध्यक्ष अजय राय,जीवन सिंह राठौर, कांग्रेस नेता गुलाब राज, प्रमोद परस्ते, अजित श्याम, नारायण शर्मा, जेलेश सिंह, रेखा तिवारी, गिरजा रानी पोट्टम, लेंगेरमेश साहू, ओमप्रकाश बंका, घनश्याम ठाकुर, प्रशांत श्रीवास, अमोल पाठक, बेचू अहिरेश, अमन शर्मा, शुभम पेन्द्रो सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस नेत्री उपस्थित थी। ज्ञात हो कि कल सांसद ज्योत्स्ना महंत व विधायक अंबिका सिंहदेव का मरवाही में भी महिला जागृति का कार्यक्रम है।

Back to top button