बिलासपुर
हमारी जीत विशाल होगी – कौशिक
बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा नगर पंचायत में जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में हमारा प्रदर्शन बेहतर रहेगा। लगातार नाकाम होती कांग्रेस सरकार को जनता करारा जवाब देगी।
हमारी सरकार ने पिछले पंद्रह वर्षों में नगरीय क्षेत्र के विकास लिए उल्लेखनीय कार्य किया था, उस काम को वर्तमान की कांग्रेस सरकार आगे बढ़ाने में नाकाम रही है। उन्होंने बिल्हा के विकास के लिए भाजपा को जिताने कि अपील की है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रवक्ता भुपेन्द्र सवन्नी, अशोक कौशिक, पुनीता डहरिया, वंदना जेन्डे, विष्णु बिन्दल सहित भाजपा प्रत्याशी, पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।