नई दिल्ली

लिटरेरी इंटेलेक्ट एंड पोयट्स ओफ़ इंडीयन ओरिजिन का अंतर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी का आयोजन …

नई दिल्ली। जर्मनी की जानी मानी सांस्कृतिक संस्था लिटरेरी इंटेलेक्ट एंड पोयट्स ओफ़ इंडीयन ओरिजिन (लिपि, यूरोप) के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टेन न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से दुनिया भर में हुआ। इस कार्यक्रम का संयोजन लिपि की संस्थापिका और कवियत्री डॉ योजना शाह जैन द्वारा, और संचालन इंडोनेशिया से जुड़े वरिष्ठ लेखक अनिरुद्ध ढोंगड़े द्वारा देश के जाने माने वरिष्ठ साहित्यकार बी एल गौड़ की अध्यक्षता में किया गया।

विशिष्ट अतिथि नंद सारस्वत स्वदेशी भारत, श्रीमती वीनस जैन भारत,इंदु नंदल जर्मनी, अंकिता बहेटी कतर,अनुपम किंगर बहरीन समस्त कवियों ने अपने खूबसूरत काव्य पाठ के द्वारा लोगों का मन मोह लिया। अंत में गौड़ ने अपने काव्य पाठ के द्वारा मंत्रमुग्ध कर दिया।

नंद सारस्वत ने स्वदेश पर लिखी कविताओं, वीनस जैन ने जीवन में मिलने वालें व्यंग बाण और मोहब्बत में मिले जख्मों पर आधारित, इंदु ने देश प्रेम को बढ़ावा देती, योजना ने विरह और वर्षा ऋतु पर,अनुपम और अंकिता ने नारी प्रधान कविताओं द्वारा अलग-अलग इंद्रधनुषी रंगों सी कविताओं के माध्यम से कार्यक्रम में अनोखी छटा बिखेरी।

ज्ञात हो कि लिपि की संस्थापिका और अध्यक्षा  लिपि संस्था का प्रयास युरोप में हिंदी का प्रचार प्रसार साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

Back to top button