
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर का निधन 7 जनवरी को हो गया। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं आयोग के अधिकारी कर्मचारियों ने आयोग कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. नायक ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि शशिकांता राठौर जांजगीर चाम्पा जिले की वरिष्ठ नेत्री होने के साथ पेशे से अधिवक्ता थीं। उनके आकस्मिक निधन पर आयोग को अपूरणीय क्षति हुई है। डॉ. नायक ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों एवं सहयोगियों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।















