छत्तीसगढ़बिलासपुर

17 अक्टूबर को काव्य बुलेटिन के पाँचवें अंक का प्रसारण आकाशवाणी बिलासपुर से…

आकाशवाणी बिलासपुर 103.2 mega Hz पर काव्य बुलेटिन के पांचवें अंक का प्रसारण 17 अक्टूबर शाम 5.30 बजे होगा।जिसकी रिकॉर्डिंग सम्पन्न हुई मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश वाजपेयी भूतपूर्व विधायक सीपत और समाजसेवी  ने सभी रचनाकारो की कविताओं को सुन कर इस पहल के लिए दिल्ली बुलेटिन के संपादक प्रमोद शर्मा को बधाई दी। इस मौके पर रचनाकारों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न से सम्मनित किया गया।

शाइर कुमार पाण्डेय के बेहतरीन संचालन और संयोजन में कवर्धा के गीतकार अभिषेक पाण्डेय ने देशभक्ति गीत से मनमोहक प्रस्तुति दी।’ ।बिलासपुर की कवयित्री आकांक्षा द्विवेदी ने भारतीय संस्कृति इतिहास को समर्पित रचना पढ़ी। कवर्धा से आये पारसमणि शर्मा ने ‘बूढ़ा शजर’ की भावपूर्ण रचना का पाठ किया।। मनोज खांडे मन ने तरन्नुम से अपनी  ग़ज़लों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। अंत मे संचालक कुमार श्री के अशआर से काव्य बुलेटिन का अंक समाप्त हुआ।

काव्य बुलेटिन प्रदेश के  रचनाकारों को प्रोत्साहित करने के अपने मुहिम में बहुत सकारात्मकता से आगे बढ़ रहा है। युवा रचनाकारों से भी अपनी रचना delhibulletin.in पर भेजने की गुजारिश है…चयनित रचनाकारों को आकाशवाणी में पाठ का मौका दिया जाएगा।

हमारा email address है- shri87kumar@gmail.com, व्हाट्सएप्प -8319338331

Back to top button