छत्तीसगढ़रायपुर

धान खरीदी के सीमा बढ़ने पर किसानों ने कहा- कांग्रेस सरकार ने समृद्धि के द्वार खोले ….

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए कल विधानसभा में किसानों से समर्थन मूल्य पर अब प्रति एकड़ 15 क्विंटल की जगह 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा की गई है। राजनांदगांव जिले के किसानों में इस घोषणा से खुशी की लहर है। किसानों का कहना है कि कांग्रेस सरकार द्वारा धान खरीदी की सीमा बढ़ाने की इस पहल से किसानों की समृद्धि के द्वार खुल गए हैं।

राजनांदगांव जिले के ग्राम मोखला के किसान श्री लखन साहू ने कहा कि पहले शासन द्वारा 15 क्विंटल धान की खरीदी की जाती थी। वहीं अब 20 क्विंटल धान खरीदी की जाएगी। जिससे धान को औने-पौने दाम में बेचने की जरूरत नहीं होगी। किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। देश में सबसे ज्यादा धान खरीदी छत्तीसगढ़ में हो रही है।

छत्तीसगढ़ सरकार कृषि एवं किसानों के लिए संवेदनशीलता से काम कर रही है। ग्राम मोखला के किसान श्री हेमशंकर साहू और ग्राम जंगलेशर के श्री खोमलाल सेन ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि इससे किसानों में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस पहल के लिए शुक्रिया कहा।

Back to top button