राजस्थान

दोहरीकरण के चलते उत्तर-पश्चिम की रेल सेवाएं होंगी आंशिक रद्द

आबूरोड/जोधपुर.

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मण्डल पर महेसाना-पालनपुर रेलखंड के बीच स्थित धारेवाड़ा-पालनपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए कुछ समय का ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि रेलवे स्टेशनों के बीच दोहरीकरण का कार्य होने से उत्तर-पश्चिम रेलवे की कुछ रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी, जो कि इस प्रकार हैं:

आंशिक रद्द रेलसेवाएं –
गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा, जोधपुर से प्रस्थान करने वाली यह रेलसेवा 21 फरवरी से 23 मार्च तक आबूरोड तक संचालित होगी। इस अवधि में आबूरोड-साबरमती स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।  गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा 22 फरवरी से 24 मार्च तक साबरमती के स्थान पर आबूरोड स्टेशन से संचालित होगी। यह रेलसेवा उपरोक्त अवधि में साबरमती-आबूरोड स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

Back to top button